सोना चांदी प्राइस Today (आज का ताज़ा रेट)
सोना चांदी प्राइस Today (आज का ताज़ा रेट)- आज का गोल्ड और सिल्वर रेट (12 जून 2026)
भारत में सोने और चांदी की कीमतें हर दिन बदलती रहती हैं। अगर आप निवेश करने या गहने खरीदने की सोच रहे हैं, तो आज के लेटेस्ट रेट जानना बेहद जरूरी है। देश मे 24 करेट और 22 करेट सोने के लेटैस्ट प्राइस आप इस पोस्ट मे जान पाएंगे और एक समझदारी वाला फैसला कर पाएंगे । साथ ही साथ आपको सोना चांदी प्राइस Today (आज का ताज़ा रेट) की जानकारी भी मिलेगी
.आज का सोना भाव (Gold Price Today)
आज भारत में सोने के दाम इस प्रकार हैं:
24 कैरेट सोना: – ₹1,44,780 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: – ₹1,32,620 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना: – ₹1,09,310 प्रति 10 ग्राम
👉 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, जबकि 22 कैरेट का इस्तेमाल ज्यादातर ज्वेलरी बनाने में किया जाता है।
.भारत मे आज का चांदी भाव (Silver Price Today)
चांदी का रेट:₹2,50 ,000प्रति किलो
चांदी का उपयोग गहनों के अलावा निवेश और इंडस्ट्रियल कामों में भी होता है, इसलिए इसकी कीमत में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है।
.भारत के बड़े शहरों में आज सोने के रेट
शहर 24 कैरेट सोने के दाम(10 ग्राम) 22 कैरेट सोने के दाम(10 ग्राम)
अहमदाबाद ₹ 1,45,690 ₹ 1,33,550
अमृतसर ₹ 1,45,790 ₹ 1,33,650
बैंगलोर ₹ 1,45,690 ₹ 1,33,550
भोपाल ₹ 1,45,690 ₹ 1,33,550
भुवनेसवर ₹ 1,45,640 ₹ 1,33,500
चंडीगढ़ ₹ 1,45,790 ₹ 1,33,650
चेन्नई ₹ 1,45,790 ₹ 1,33,650
कोयंबटूर ₹ 1,47,280 ₹ 1,35,000
दिल्ली ₹1,45,790 ₹ 1,33,650
फरीदाबाद ₹ 1,45,790 ₹ 1,33,650
गुड़गांव ₹ 1,45,790 ₹ 1,33,650
हैदराबाद ₹ 1,45,640 ₹ 1,33,500
जयपुर ₹ 1,45,790 ₹ 1,33,650
कानपुर ₹ 1,45,790 ₹ 1,33,650
केरल ₹ 1,45,640 ₹ 1,33,500
कोच्चि ₹ 1,45,640 ₹ 1,33,500
कोलकाता ₹ 1,45,640 ₹ 1,33,500
लखनऊ ₹ 1,45,790 ₹ 1,33,650
मदुरई ₹ 1,47,280 ₹ 1,35,000
मंगलूरु ₹ 1,45,640 ₹ 1,33,500
मेरठ ₹ 1,45,790 ₹ 1,33,650
मुम्बई ₹ 1,45,640 ₹ 1,33,500
मैसूर ₹ 1,45,640 ₹ 1,33,500
नागपुर ₹ 1,45,640 ₹ 1,33,500
नासिक ₹ 1,45,670 ₹ 1,33,530
पटना ₹ 1,45,690 ₹ 1,33,550
पुणे ₹ 1,45,640 ₹ 1,33,500
सूरत ₹ 1,45,690 ₹ 1,33,550
वडोदरा ₹ 1,45,690 ₹ 1,33,550
विजयवाड़ा ₹ 1,45,640 ₹ 1,33,500
विशाखापट्टनम ₹ 1,45,640 ₹ 1,33,50
.शहरों के अनुसार चाँदी के दाम
भारत के अलग-अलग शहरों में कीमतों में थोड़ा फर्क हो सकता है:
दिल्ली – ₹2,49,900 प्रति/किलोग्राम
मुंबई – ₹2,49,900 प्रति/किलोग्राम
इंदौर – ₹2,49,900 प्रति/किलोग्राम
भोपाल – ₹2,49,900 प्रति/किलोग्राम
.चांदी के दाम क्यों बदलते हैं?

सोने और चांदी की कीमतें कई कारणों से बदलती हैं:
अंतरराष्ट्रीय बाजार (International Market)
इंटरनेशनल स्तर पर युद्ध या फिर राजनीतिक तनाव के समय इन्वेस्टर शेयर बाज़ार से पैसा निकालकर सोना-चाँदी मे लगाते, जिससे इनके कीमत मे बढ़ोत्तारी हो जाती है।
डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत
डॉलर और कीमती धातुओं में विपरीत संबंध होता है। जब अमेरिकी डॉलर मजबूत होता है या ब्याज दरें बढ़ती हैं, तो लोग सोने-चांदी के बजाय बैंक या सरकारी बॉन्ड में निवेश करना पसंद करते हैं, जिससे दाम गिरते हैं।
मांग और आपूर्ति (Demand & Supply)
चांदी की कीमत केवल आभूषणों से तय नहीं होती। इसका भारी मात्रा में उपयोग सोलर पैनल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिक वाहनों में होता है। कारखानों में उत्पादन घटने या बढ़ने से चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव आता है।
महंगाई (Inflation)
महंगाई बढ़ने पर सोने को एक सुरक्षित विकल्प (Hedging tool) माना जाता है। महंगाई जितनी अधिक होगी, सोने की मांग उतनी ही बढ़ेगी और दाम में उछाल आएगा।
.निवेश के लिए क्या सही है – सोना या चांदी?
.सोना: सुरक्षित निवेश (Safe Investment)
1. मूल्य में स्थिरता
सोना समय के साथ अपनी कीमत बनाए रखता है। जब शेयर बाजार या अन्य निवेश गिरते हैं, तब भी सोने की कीमत अक्सर स्थिर रहती है या बढ़ती है।
2. महंगाई से सुरक्षा (Inflation Hedge)
महंगाई बढ़ने पर रुपये की क्रय शक्ति कम हो जाती है, लेकिन सोने की कीमत आमतौर पर बढ़ती है, जिससे निवेश सुरक्षित रहता है।
3. वैश्विक मान्यता
सोना दुनिया भर में मान्यता प्राप्त है। किसी भी देश में इसे आसानी से बेचा या खरीदा जा सकता है।
4. तरलता (Liquidity)
सोना जल्दी नकद में बदला जा सकता है—चाहे वह आभूषण हो, सिक्के हों या बार्स।
🔶 सोने में निवेश के प्रकार
.फिजिकल गोल्ड: आभूषण, सिक्के, बार इन सब मे इन्वेस्ट करना फिजिकल गोल्ड निवेश कहा जाता है।
.डिजिटल गोल्ड: ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से इन्वेस्ट करना ही डिजिटल गोल्ड निवेश कहा जाता है।
.Gold ETF: शेयर बाजार में ट्रेड होने वाले फंडमे इन्वेस्ट करना ही Gold ETF कहा जाता है।
Sovereign Gold Bonds (SGB): सरकार द्वारा जारी, ब्याज भी मिलता है
🔶 सोने के निवेश की सीमाएँ
.नियमित आय नहीं देता (जैसे ब्याज या डिविडेंड)
.स्टोरेज और सुरक्षा की समस्या (फिजिकल गोल्ड में)
.कीमत में उतार-चढ़ाव संभव है
.चांदी: कम कीमत में ज्यादा मात्रा में खरीद सकते हैं
1. सस्ता और सुलभ निवेश
चांदी की कीमत सोने से कम होती है, इसलिए कम पूंजी वाले निवेशकों के लिए यह बेहतर विकल्प बनती है।
2. औद्योगिक मांग (Industrial Demand)
चांदी का उपयोग इलेक्ट्रॉनिक्स, सोलर पैनल, मेडिकल उपकरण आदि में होता है। इसलिए इसकी मांग लगातार बनी रहती है, जिससे कीमत पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
3. महंगाई से बचाव
सोने की तरह चांदी भी महंगाई के समय मूल्य को बनाए रखने में मदद करती है।
4. उच्च वृद्धि की संभावना
चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव ज्यादा होता है, जिससे सही समय पर निवेश करने पर अच्छा लाभ मिल सकता है।
🔷 चांदी में निवेश के तरीके
.फिजिकल सिल्वर: सिक्के, बार, आभूषण
.Silver ETF: शेयर बाजार के जरिए
.डिजिटल सिल्वर: ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर
Silver Futures: कमोडिटी मार्केट में ट्रेडिंग
🔷 चांदी के निवेश की सीमाएँ
.अधिक अस्थिरता (Volatility)
.स्टोरेज और सुरक्षा समस्या (फिजिकल रूप में)
.नियमित आय का अभाव (ब्याज/डिविडेंड नहीं मिलता)
(CONCLUSION)
👉 अगर आप लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं, तो सोना बेहतर विकल्प माना जाता है।